किसान ऋण मोचन योजना क्या है ?

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नागरिकों से चुनाव के समय कई सारे वादे किए थे | जिनमें से एक महत्वपूर्ण वाद आया था कि BJP की सरकार बनने पर सरकार प्रदेश के किसानों का ₹100000 तक का ऋण माफ कर देगी | अपने वादे को निभाते हुए प्रदेश सरकार ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही चुनाव के समय संकल्प पत्र में किए गए वादे को निभाया | और प्रदेश के गरीब किसानों का ₹100000 तक का ऋण माफ करने का ऐलान किया | इस ऋण माफी योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने 31 मार्च 2016 तक किसानों द्वारा लिए गए कृषि ऋण को माफ करने का निर्णय लिया | किसान ऋण मोचन योजना को सही ढंग से प्रदेश के नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने इसके लिए एक अलग ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया | जहां पर लाभार्थी अपने ऋण माफी की स्थिति को चेक कर सकते हैं | साथ ही अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं | इसके साथ ही समय-समय पर इस योजना के लिए सरकार द्वारा जारी किए जा रहे हैं | शासनादेश के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |