नरेगा वर्क एंव लाभार्थी डिटेल्स कैसे देखें ?

यदि आप नरेगा  के अंतर्गत अपने क्षेत्र में किए गए कार्य अथवा जो कार्य आपने , आपके परिवार के किसी सदस्य ने नरेगा  के अंतर्गत किया है | उसका विवरण देखना चाहते हैं | और इसके साथ में पता करना चाहते हैं | कि इसके लिए आपको आपके परिवार के किसी सदस्य अथवा आपके गांव में किसी व्यक्ति को कितने रुपए मिले हैं | तो आप बड़ी आसानी से यह सब जानकारी पता कर सकते हैं |

इसके साथ ही यदि आप पता करना चाहते हैं | कि आपके ग्राम पंचायत में कौन-कौन से व्यक्ति का जॉब कार्ड बना हुआ है | और उसने कब कितना काम किया है | और कितने पैसे सरकार द्वारा उसके खाते में भेजे गए हैं | इन सभी जानकारी को आप घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं |

नरेगा  लाभार्थियों की लिस्ट और कार्य का विवरण कैसे देखें -


नरेगा  के अंतर्गत आपकी ग्राम पंचायत में कौन-कौन से सदस्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं | और कौन-कौन से सदस्यों को कितने पैसे मिले हैं | इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आपको नीचे बताए जा रहे आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा |

  • जैसे ही आप अपने राज्य के नाम पर क्लिक करेंगे | आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा | इस पेज पर आपको सबसे पहले फाइनेंसियल ईयर का चुनाव करना होगा | अर्थात आप कौन से वर्ष का विवरण देखना चाहते हैं | उसका सिलेक्शन करना होगा | जैसे हम यहां पर 2017-18 को सेलेक्ट करते हैं | 
  • उसके पश्चात आपको अपने जिला के नाम को सेलेक्ट करना होगा | जैसे हम यहां पर आगरा जिला को सेलेक्ट करते हैं | 
  • इसके पश्चात आपको नीचे ड्रॉप डाउन मेनू में से ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना होगा | आप जिस ब्लॉक से हैं | उस ब्लॉक को सेलेक्ट करें |
  • इसके पश्चात आपको पंचायत का नाम सेलेक्ट करना होगा | आपके ब्लॉक में पडने वाली सभी पंचायत की लिस्ट में से आपको अपने पंचायत के नाम पर को सेलेक्ट करना होगा | 
  • सब कुछ सेलेक्ट करने के पश्चात आपको प्रोसीड बटन पर क्लिक करना होगा | 
  • जैसे ही आप प्रोसीड बटन पर क्लिक करेंगे | आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत में जितने भी व्यक्तियों के जॉब कार्ड बने होंगे | उन सबके नाम और जॉब कार्ड संख्या दिखाई देगी |
  •  आप यहां पर अपना अपने परिवार के किसी व्यक्ति का अथवा आप अपने गांव के जिस सदस्य का जॉब कार्ड देखना चाहते हैं | उसका देख सकते हैं |
  •  इसके साथ ही आप जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करके जॉब कार्ड धारक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | 
  • यहां पर आपको जॉब कार्ड धारक के परिवार का पूरा विवरण , उसके बैंक के बारे में जानकारी , उसने कब कहा कितना काम किया और उसे कितने काम के लिए कितना पैसा जारी किया गया | इन सभी का विवरण प्राप्त होगा | 
  • इसके साथ ही जॉब कार्ड धारक का कितना पैसा बकाया है | इसकी भी जानकारी आप को यहां मिल जाएगी |
  • आप चाहें तो वर्क के नाम पर क्लिक करके वर्क के बारे में और जानकारी देख सकते हैं | इसके साथ ही प्रोजेक्ट ID पर क्लिक करके आप उस प्रोजेक्ट में कौन-कौन से व्यक्तियों ने कितना कितना काम किया | और किसे कितना कितना पैसा मिला इसकी भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | 
  • इसके साथ ही कार्य में कुल कितना खर्चा आया इसका भी जानकारी आपको यहां प्राप्त हो जाएगी |

दोस्तों इस तरह से आप नरेगा  के अंतर्गत किए गए कार्यों और नरेगा जॉब कार्ड धारकों का पूरा विवरण आप देख सकते हैं | यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो दूसरों के साथ भी शेयर करें | ताकि उन्हें भी इसका लाभ प्राप्त हो सके || धन्यवाद ||