शौचालय योजना लिस्ट कैसे चेक करें ?

भारत सरकार लगातार भारत को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयत्न कर रही है। Swachh Bharat Mission जैसे कई कार्यक्रम भी चला रही है। भारतीय नागरिकों को जागरूक करने के लिए समय समय पर भारत सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाती रहती है। ऐसे ही भारत सरकार ने देश के गरीब परिवारों के लिए फ्री शौचालय योजना भी लाई है। जिसके अंतर्गत गरीब परिवार के ऐसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। और वह शौचालय निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। उनके लिए भारत सरकार शौचालय अनुदान देखकर घर में शौचालय बनवाने में सहायता प्रदान कर रही है।

ऐसे में यदि आपने भी भारत सरकार से शौचालय अनुदान के लिए आवेदन किया था। और आप चेक करना चाहते हैं। कि शौचालय अनुदान में आप का नाम आया है। या नहीं तो आज हम यहां आपको बताने जा रहे हैं। कि भारत सरकार द्वारा जारी Sauchalay List में आप अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। और अपना नाम पता कर सकते हैं।

न्यू अपडेट सरकार ने नाम वाईज डाटा हटा दिया है | अब आप केवल अपने क्षेत्र में कितने शौचालय पास गए है यही देख सकतें हैं |

Swachh Bharat Mission के तहत Sauchalay List में अपना नाम कैसे देखें -

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे Swachh Bharat Mission के तहत भारत के गरीब परिवारों को मिलने वाले Sauchalay List में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे बताए गए साधारण से स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। इसके पश्चात आप अपना नाम Sauchalay List में देख सकेंगे।

 1. सबसे पहले आपको  शौचालय योजना  लिस्ट 2018-19 देखने के लिए यहाँ क्लीक करना है ।


  Swachh Bharat Mission

2. अब आप यहां पर  Report card को सेलेक्ट करें। रिपोर्ट कार्ड के drop down मेनू में आप कुछ भी सेलेक्ट करें। जैसे मै यहां पर VILLAGE LEVEL सेलेक्ट कर लेता हूं। और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपनी सारी डिटेल्स फिल करनी हैं।
  • select report card :-विलेज सेलेक्ट करें।
  • select state :- अपने राज्य का नाम सलेक्ट करें।
  • select district :- अपने डिस्ट्रिक्ट का नाम से सलेक्ट करे।
  • select block :- अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें।
  • select panchayat :-अपने ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें।
  • select village :- अपने विलेज का नाम सेलेक्ट करें।
Swachh Bharat Mission sauchalay list 2017  
4. इसके पश्चात आप सबमिट बटन पर क्लिक करें। जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपका रिपोर्टर खुलकर आ जाएगा। अब यहां पर आपको BPL सूची में आते हैं तो BPL  कैटगरी सेलेक्ट करें। अन्यथा आप अदर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  Swachh Bharat Mission sauchalay list 2017 

 5. यहां पर जिस कैटेगरी को अपने सलेक्ट किया होगा। उसमें जितने भी लोगों को भारत सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त होना है। उन सभी के नाम दिखाई देंगे। आप यहां पर आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं। और आप चाहें तो इस डेटा फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।