How to check UP Ration Card List 2020 online?

यूपी राशन कार्ड सूची 2020 ऑनलाइन कैसे चेक करे? How to check UP Ration Card List 2020 online?

Time needed: 10 minutes.

दोस्तों अपने मोबाइल से उत्तर प्रदेश के पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट और अंत्योदय कार्ड लिस्ट को आप ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए साधारण से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में किसी ब्राउज़र को ओपन करना होगा। और इसमें आपको fcs.up.gov.in  डालकर सर्च करना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुचने के पश्चात आप होम पेज पर पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची या अंत्योदय राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए एन एफ एस ए की पात्रता सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसा की आपको नीचे दिखाया गया है।

[नई सूचि] UP Ration Card List New 2020 कैसे देखें? पात्र गृहस्थी, अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल

  • इसके बाद आपके सामने सभी जिला के नाम ओपन होकर आ जाएंगे। इनमें से आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें। जैसे कि मैं यहां पर आजमगढ़ पर क्लिक करता हूं।

up ration card list district wise in hindi

  • अब आपके सामने नए पेज पर आपके जिला के सभी ब्लॉक के नाम ओपन होकर आ जाएंगे। यहां आपको अपने ब्लॉक का नाम खोज कर आपको अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करना होगा।

up ration card list district wise in hindi

  • ब्लॉक के नाम पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नए पेज में उस ब्लाक के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी। इसमें आप अपनी ग्राम पंचायत का नाम खोज कर उस पर क्लिक करना होगा।

[पात्रता सूची] Up Ration Card List 2019 ऑनलाइन कैसे चेक करे? पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची 2019 फुल इनफार्मेशन

  • अपनी ग्राम पंचायत की के नाम पर क्लिक करने के बाद आप के ग्राम पंचायत में जितने भी कोटेदार होंगे। उनके नाम दिखाई देंगे। में से जो भी आपके क्षेत्र का कोटेदार के नाम के आगे जितने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड होगें उनका टोटल नम्बर दिखाई देगा। साथ ही आगे अन्त्योदय टोटल लाभार्थियों के नम्बर भी दिखाई देगें।

up ration card list district wise in hindi

  • यहाँ पर यदि आपको पात्र गृहस्थी राशन कार्ड लिस्ट में नाम सर्च करना है, तो पात्र गृहस्थी के आगे दिखाई दे रहे नम्बर पर क्लीक करें। साथ ही यदि आपको अन्त्योदय राशन कार्ड लिस्ट चेक करना है तो अन्त्योदय के नम्बर पर क्लीक करें।

up ration card list district wise in hindi

  • इन नंबर पर क्लिक करके आप अंत्योदय या पात्र गृहस्थी की सूची को ओपन कर सकते हैं। Up Ration Card List 2020 ओपन करने के बाद आप अपना नाम राशन कार्ड की सूची में अपना नाम खोज लें।

up ration card list district wise in hindi

  • Up Ration Card List 2020 में नाम मिलने के बाद यदि आपको इस राशन कार्ड की प्रिंट आउट चाहिए तो राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करके आप प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

तो दोस्तों इस तरह से आप अपने मोबाइल से अपने Up Ration Card List 2020 को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही पता कर सकते हैं कि आपका नाम Up Ration Card List में है, या नहीं।